घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी रही सस्ती, जानिये कितने गिरे भाव

वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 920 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 3276 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 August 2022, 4:48 PM IST
google-preferred

मुंबई: दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 920 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 3276 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 42.79 डॉलर प्रति औंस गिरकर सप्ताहांत पर 1749.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 42.2 डॉलर प्रति औंस लुढ़ककर 1750 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 1.4 डॉलर प्रति औंस टूटकर 19.09 डॉलर प्रति औंस रही।(वार्ता)

Published : 
  • 21 August 2022, 4:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement