हिंदी
मुंबई: मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में शनिवार तड़के कथित तौर पर हथौड़े से वार कर अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी राम पुकार साहनी जब भी अजीत कुमार साहनी (पीड़ित) से मिलता था तो स्पष्ट रूप से अपमानजनक टिप्पणी करता था और हत्या इस तरह की टिप्पणियों का नतीजा थी।
उन्होंने बताया कि राम और अजीत देवीपाड़ा इलाके में रहते थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। वे अक्सर एक ही स्थान पर काम करते थे और एक साथ यात्रा करते थे।
पुलिस के मुताबिक, राम हमेशा अजीत को हेय दृष्टि से देखते हुए टिप्पणी करता था और इससे अजीत नाराज हो जाता था।
उन्होंने बताया कि राम की कुछ कथित भद्दी टिप्पणियों को लेकर शनिवार सुबह दोनों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान राम ने हथौड़े से अजीत के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद राम मौके से फरार हो गया, उसे कुछ घंटे बाद बोरीवली से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।
Published : 10 June 2023, 8:37 PM IST
No related posts found.