हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र स्थित राजभवन में अब से थोड़ी देर पहले संयुक्त उत्तर प्रदेश के दो दिग्गजों के बीच मुलाकात हुईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक फतेह बहादुर सिंह ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
इससे पहले श्री सिंह ने राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया फिर भगवान गणेश की प्रतिमा तथा एक पुस्तक भी भेंट की।
इस मुलाकात के बाद बाहर निकले पूर्व मंत्री ने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में बताया कि संयुक्त उत्तर प्रदेश के जमाने से उनके श्री कोश्यारी से संबंध है और दोनों ने मिलकर राज्य के विकास के लिए काम किया है।
Published : 15 November 2022, 2:37 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश फतेह बहादुर सिंह भगत सिहं कोश्यारी भाजपा विधायक महाराष्ट्र मुंबई मुलाकात राज्यपाल
No related posts found.