
मुंबई: मुंबई के उल्हास नगर इलाके में आज दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब वड़ा-पाव की एक दुकान में गैस सिलेंडर फट गया। जिसके बाद दुकान में भयानक आग लग गयी। जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
मुंबई के थाणे जिले के अंतर्गत लगी इस आग में करीब 12 लोग आग की लपटों से घायल हो गये, यह घटना उल्हासनगर के नंबर 4 कैम्प में हुई, घायलों को नजदीक के अस्पताल शिवनेरी और सेंट्रल में भर्ती गया है।
Published : 8 August 2020, 7:06 PM IST
Topics : fire broke out Mumbai आग उल्हास नगर गैस सिलेंडर दुकान भीषण हादसा मुंबई