हिंदी
मुंबई: मुंबई के कुर्ला इलाके में शुक्रवार को सुबह आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, कुर्ला में ही एक रिहायशी इमारत में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई है, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, ''कुर्ला पूर्व के इंदिरा नगर में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसमें पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।''
उन्होंने कहा, ''घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''
अधिकारी के मुताबिक, वहीं दूसरी घटना में कुर्ला पूर्व के कुरैशी नगर इलाके में स्थित गैलेक्सी इमारत के मीटर बॉक्स में शार्ट-सर्किट की वजह से शुक्रवार सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर आग लग गई।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और अग्निशमन कर्मी सूचना प्राप्त होने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और सात बजकर 15 मिनट के करीब आग पर काबू पा लिया गया।
Published : 8 September 2023, 1:58 PM IST
No related posts found.