Entertainment: ‘सैम बहादुर’ की तैयारियों में जुटी फातिमा सना शेख, इस प्रधानमंत्री के रूप में आएंगी नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 September 2022, 2:00 PM IST
google-preferred

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' के लिये तैयारियां शुरू कर दी है।' फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फातिमा ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: सोना 1033 रुपये सस्ता, चांदी 1002 रुपये महंगी, जानिये नया रेट

उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी' है। इस पिक्चर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, “उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है।

यह भी पढ़ें: फेड रिजर्व का निर्णय तय करेगा बाजार की दिशा, जानिये ये अपडेट

मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढ़ने की सलाह दूंगी।”फातिमा ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा, 'और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।' गौरतलब है कि विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी। (वार्ता)

Published : 
  • 18 September 2022, 2:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement