हिंदी
मुंबई: भारत की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाईं गईं है। करोना पीजिटिव होने के बाद 92 वर्षीय लता मंगेशकर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनमें कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण देखे गए हैं। लता मंगेशकर को साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
लता मंगेशकर के कोविड-19 संक्रमित होने की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ से इस संगीत आइकन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बौछार हो रही थी। लोग जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर को अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं जिसके चलते उनकी उम्र को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा हुआ है।
इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले साल सितंबर में लता मंगेशकर ने अपना 92 वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था।
Published : 11 January 2022, 1:27 PM IST
No related posts found.