मुंबई की बत्ती गुल, पटरी से उतरा जन-जीवन, ग्रिड फेल होने से जहां-तहां फंसी लोकल ट्रेनें

मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल होने से कई उपनगरों की बत्ती गुल हो गयी है। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। लोकल ट्रेने थम गयी है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 October 2020, 11:58 AM IST

मुंबई: देश की आर्थिक नगरी मुंबई के महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल होने से कई उपनगरों और क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गयी है। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। लोकल जहां-तहां ट्रेने थम गयी है। विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से चरमराने के कारण आम जन जीवन के कारण कई उद्योग धंधे भी बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं।

जानकारी के मुताबिक समूचे मुंबई समेत कई उपनगरों में बिजली की आपूर्ति करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी बेस्ट (BEST) का बिजली आपूर्ति करने वाले प्लांट की ग्रिड फेल हो गई है। बेस्ट ने भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरों की पुष्टि की है। बताया जाता है कि ग्रिड को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

ग्रिड फेल होने से दक्षिण मुंबई समेत मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली पूरी तरह गुल हो गई है। इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर लोकल ट्रोनों का संचालन भी बाधित हो गया है। जन-जीवन और आवागमन पर पर भी बड़ा असर पड़ा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मुंबई में सोमवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली गुल गई थी। कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

बताया जाता है कि पूरे मुंबई में बिजली की बहाली में कुछ घंटे का समय और लग सकता है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है।

यह भी जानकारी मिली है कि ग्रिड फेल होने के करीब एक घंटे बाद नवी मुंबई समेत वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली की बहाली हो गयी है। बाकी इलाकों में बिजली आपूर्ति को चालू करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि संपूर्ण बहाली के लिये कुछ समय लग सकता है। 

Published : 
  • 12 October 2020, 11:58 AM IST