
मुंबई : मुंबई में चिकन शोरमा खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस ने उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके स्टॉल से वह खरीदा गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक युवक को पेट में दर्द और उल्टी होने पर नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया। बाद में फिर उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते परिवार के सदस्य उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए। जिसके बाद युवक की मौत हो गयी ।
जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फूड स्टॉल लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
Published : 8 May 2024, 12:04 PM IST
Topics : chicken shawarma eating Mumbai चिकन शोरमा मुंबई मौत युवक