मां पूजा बेदी के बाद अब बेटी आलिया फर्नीचरवाला ने किया धमाका

बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री होने वाली है। कंडोम के एक विज्ञापन के जरिये करीब दो दशक पहले दर्शकों के दिलों में आग लगा चुकीं पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव..

Updated : 18 November 2018, 4:33 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

बोल्ड अवतार में आलिया फर्नीचरवाला

जो जीता वहीं सिकंदर फेम पूजा बेदी की बेटी आलिया नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'जवानी जानेमन' में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में सैफ अली खान को भी कास्ट किया गया है। फिल्म 'जवानी जानेमन' मुख्य रूप से एक बाप-बेटी के रिलेशनशिप पर बेस्ड होगी। सैफ अली खान फिल्म में एक एक्सिडेंटल पिता की भूमिका में नजर आएंगे। जिसको रियलाइज होता है कि वह एक किशोरी के पिता है।

पूजा बेदी के साथ बेटी आलिया

आलिया को फिल्म 'जवानी जानेमन की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और वह सैफ अली खान के साथ काम करने को लिए बहुत उत्साहित हैं। सैफ अली खान इस फिल्म में एक 40 साल के व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी बेटी के साथ खुशी के पल बिताते रहने और अधिक उम्र के नहीं होना चाहते। सैफ को नितिन कक्कड़ की फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वह इसमें काफी रूचि ले रहे हैं। 'जवानी जानेमन' की शूटिंग अगले साल लंदन से शुरू होने की उम्मीद है।
 

Published : 
  • 18 November 2018, 4:33 PM IST

Related News

No related posts found.