हिंदी
ठाणे: नवी मुंबई में एक शिक्षिका के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक कोचिंग क्लास के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आरोपी ने उसे अपनी कोचिंग क्लास में नौकरी और 50 प्रतिशत की साझेदारी की पेशकश की थी।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी कथित तौर पर महिला को अपनी कक्षाओं के काम के बहाने रबाले स्थित एक होटल में ले गया तथा उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी मुंबई में कोचिंग क्लास चलाता है, जबकि पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है और उनकी जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।
Published : 10 September 2023, 3:47 PM IST
Topics : अप्राकृतिक यौन संबंध आरोप कोचिंग क्लास छेड़छाड़ ठाणे नवी मुंबई पुलिस मामला दर्ज मालिक शिक्षिका
No related posts found.