Happy Birthday Deepika..दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण विश्व चर्तित अभिनेत्री बन चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। देश की आम लड़कियों के लिए न केवल वे स्टाइल आइकन हैं बल्कि उनके लिए प्रेरणा भी हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ ख़ास बातें…..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 January 2019, 4:37 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली:  बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण का आज हैप्पी-बड्डे है। आज वे तैंतीस साल की हो गई हैं। दीपिका अपने करियर में नए-नए आयाम हासिल कर रहीं हैं। बॉलीवुड में  नौ सफल साल बिता चुकी दीपिका ने एक से एक उम्दा फिल्में की हैं। बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ हॉलीवुड में भी वे अपने पैर जमा चुकी हैं।

उनकी शख्सियत महज़ एक स्टाइल आइकन भर की नहीं हैं। वे देश की लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। चाहे पद्मावत के समय हुई हिंसा और धमकियों का दौर हो या मानसिक बीमारी का दौर, जीवन के हर पड़ाव का उन्होंने बहादुरी से सामना किया है। एक ऐसा दौर भी था जब दीपिका को महज़ खूबसूरत चेहरा भर माना जाता था, लेकिन राम-लीला, बाजीराओ मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में किए अपने अभिनय के ज़रिए उन्होंने इसे झूठा साबित कर दिया है। अब दीपिका महज़ खूबसूरत चेहरा भर नहीं हैं। उन्हें बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा है।

 

विश्व की 100 सबसे प्रभावी शख्सियतों में शुमार हैं दीपिका

टाइम मेगज़ीन ने उन्हें 2018 के सबसे प्रभावशाली शख़्सियतों में जगह दी है। हाल ही में पिछले वर्ष दीपिका ने ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ ज़ैंडर केज  से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके को-स्टार विन डीज़ल ने कहा था, “दीपिका पृथ्वी की सबसे अच्छी पेशकश है। वह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सिर्फ यहाँ नहीं है; वह दुनिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां है।” रयान कूगलर, हुग जैकमेन और निकोल किडमेन के साथ वे विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शुमार हैं।

ट्विटर पर एशिया की सबसे ज़्यादा फॉलों की जाने वाली महिला हैं दीपिका 

दीपिका पादुकोण एशिया की सबसे लोकप्रिय महिलाओं में हैं। बहुत कम समय में उन्होंने बहुत अधिक उपलब्धियाँ हासिल कर ली हैं। लोग उनकी खूबसूरती और अभिनय के दीवाने हैं। इसका अंदाज़ा इस बात से ही लग जाता है कि वे ट्विटर पर एशिया की सबसे ज़्यादा फॉलों की जाने वाली महिला हैं। ट्विटर पर उनके करीब 13 मिलियन फॉलोवर हैं।

 

प्रोड्यूसर बनने की इच्छा रखती हैं दीपिका

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चौपड़ा के बाद अब दीपिका भी प्रोड्यूसर बनने की तैयारी में हैं। 2015 में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह इच्छा जाहिर भी की थी। उन्होंने कहा था "मैं किसी दिन प्रोडक्शन में काम करना चाहती हूं और एक निर्माता या लाइन प्रोड्यूसर बनना चाहती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे पास इस तरह का व्यक्तित्व है। मुझे चीज़ों को व्यवस्थित करना, एक साथ रखना और बनाना पसंद है। मैं प्रोड्यूसर इसलिए नहीं बनना चाहती हूं क्योंकि मुझे पैसे कमाने हैं।” दीपिका इसलिए प्रोड्यूसर बनना चाहती हैं क्योंकि वे बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्में बनाना चाहती हैं।

मानसिक रोगियों के लिए काम करती हैं दीपिका

2014 में दीपिका पादुकोण ने अपने एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि डिप्रेशन से जूझने के लिए उन्हें डॉक्टरी मदद लेनी पड़ी। वे कहती हैं, “भारत में 90 प्रतिशत लोग जो डिप्रेशन से पीड़ित हैं, लेकिन वे मदद नहीं लेते हैं। डिप्रेशन किसी अन्य बीमारी की तरह है जिसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।"

 दीपिका अब #NotAshamed हैशटैग के ज़रिए लोगों को अपनी मानसिक बीमारियों के संघर्ष की कहानियों को सांझा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। अपने इलाज के दौरान दीपिका मानसिक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करती रहीं थीं। इसके लिए उन्होंने लिव, लव, लाफ (Live Love Laugh Foundation) नामक संस्था की स्थापना भी की है।

No related posts found.