हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर फिल्म इमरजेंसी में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाते नजर आयेंगे। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं।
इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। कंगना रनौत के लुक के बाद अब इस फिल्म से अनुपम खेर का लुक भी सामने आ गया है।
अनुपम खेर फिल्म 'इमरजेंसी' में दिवंगत राजनेता जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।अनुपम खेर ने ट्टीट कर लिखा, कंगना रनौत निर्देशित-अभिनीत इमरजेंसी में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाने को लेकर वह बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने बताया कि इमरजेसी उनकी 527वीं फिल्म है।गौरतलब है कि फिल्म इमरजेंसी वर्ष 1975 में लगे आपातकाल की कहानी को छुएगी। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगायी थी। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होने वाली है। (वार्ता)
Published : 22 July 2022, 4:03 PM IST
No related posts found.