पूर्ण कर्ज माफी की मांग पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किसान फिर उग्र, 12 मार्च को मुंबई में प्रदर्शन

ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले महाराष्ट्र राज्य के कई जिलों के किसान रैली की शक्ल में मुंबई की तरफ कूच कर रहे है। 12 मार्च को किसानों की यह रैली मुंबई पहुंचेगी, जहां भारी तादाद में किसान राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 March 2018, 9:06 AM IST
google-preferred

मुंबई: पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र के हजारों किसान सरकार के खिलाफ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे है। ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले यह प्रदर्शन कर रहे है। नाशिक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन 12 मार्च को मुंबई पहुंचेगा, जहां हजारों की तादाद में राज्य भर के किसान प्रदर्शन करेंगे।

 

ऑल इंडिया किसान सभा का कहना है कि सरकार ने उनसे संपूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन कर्जमाफी नहीं की गया। किसान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैली निकालकर मुंबई की तरफ कूच कर रहे है। 12 मार्च को सभी किसान मुंबई पहुंचेंगे, जहां 30 से 40 हजार किसान सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया किसान सभा के इस प्रदर्शन को कई किसान संगठनो का भी समर्थन प्राप्त है।  
 

No related posts found.