हिंदी
मुबंई: एक्ट्रेस संजीदा शेख द्वारा मौनी रॉय को किस करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। अब तक बड़ी तादाद में इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो को देख चुके हैं शेयर कर चुके है।

बताया जाता है कि हाल ही में मौनी रॉय ने मुंबई में नया घर खरीदा है। घर खरीदने की खुशी में मौनी ने अपने दोस्तों को रात में पार्टी दी थी। मस्ती में चूर संजीदा ने इस पार्टी में मौजूद मौनी को किस कर लिया, जो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वीडियो में मस्ती में चूर संजीदा पार्टी में मशहूर फिल्म 'कश्मीर की कली’ का गाना "तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया..." गा रही हैं। गाने के बीच में ही मौनी आ जाती हैं, जिसे संजीदा किस कर लेती हैं।
Published : 16 June 2018, 12:37 PM IST
Topics : एक्ट्रेस किसिंग वीडियो मुंबई मौनी रॉय संजीदा शेख सोशल मीडिया
No related posts found.