हिंदी
नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का नाम इस समय दुनिया भर में छाया हुआ है। उन्होंने जिस तरह से बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का मार कर टीम को जीत दिलाई है, वो यादगार है। ऐसे में लोग अब उन्हें धोनी के बाद दूसरे फिनिशर के रूप में देख रहे रहें है। वही कार्तिक अभी भी खुद को फिनिशर नहीं मानते है। वहीं धोनी के साथ अपनी इस तुलना को भी वो गलत मानते है।
धोनी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,"जब धोनी की बात आती है तो ये समझों कि मैं अभी विश्वविद्यालय में पढ़ रहा हूं, जबकि वो टॉपर है। वो ऐसा खिलाड़ी है, जिसका मैं हमेशा अनुसरण करता हूं। उनके साथ तुलना करना सही नहीं होगा।’’
धोनी और अपने करियर के बीच तुलना को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,‘धोनी का करियर पूरी तरह से अलग था और मेरा करियर पूरी तरह से अलग है। वो बेहतरीन खिलाड़ी है। वो काफी शर्मीला था। आज वो ऐसा व्यक्ति है जो युवाओं की मदद के लिए खुलकर बोलता है। मेरा मानना है कि इस तरह की तुलना पूरी तरह से अनुचित है। जैसे मैंने कहा कि वो विश्वविद्यालय का टॉपर है जबकि मैं अभी पढ़ रहा हूं। मैं जहां हूं उससे खुश हूं।
Published : 21 March 2018, 6:24 PM IST
Topics : इंटरव्यू तुलना दिनेश कार्तिक बीसीसीआई भारत महेंद्र सिंह धोनी
No related posts found.