इस जगह के सांसद को मिला ‘संसद रत्न पुरस्कार’, जानिए उनके बारे में

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा को रविवार को लगातार दूसरे वर्ष ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 March 2023, 5:21 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा को रविवार को लगातार दूसरे वर्ष ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा को संसद में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से नवाजा।

इस समारोह में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज जी अहीर के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल हुए।

‘संसद रत्न पुरस्कार’ पाने के बाद शर्मा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लोगों का आभार जताया और कहा कि वह खुद को बेहद खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें वहां के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।

शर्मा ने अपना पुरस्कार अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लोगों की जीत है।

एक बयान के अनुसार, संसद रत्न पुरस्कार गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा संसद में उत्कृष्ट कार्य के लिए सांसदों को दिए जाने वाले सम्मानों में से एक है। मेघवाल इस पुरस्कार की जूरी के अध्यक्ष हैं।

Published :  26 March 2023, 5:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement