
भोपालः मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के ट्रांसपर की लिस्ट जारी की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग डॉ. राजेश कुमार राजौरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य सचिव और उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वित्त विभाग के प्रमुख सचिव का जिम्मा मनीष सिंह को सौंपा गया है। इसके अलावा IAS एसएन मिश्रा, संजय दुबे, अमित राठौर समेत कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राजेश कुमार राजौरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य सचिव और उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं एस.एन. मिश्रा को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।
अजीत केसरी को अब आदिम जाति अनुसंधान और विकास संस्थान का संचालक बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी संजय दुबे को गृह विभाग के प्रमुख सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।
वित्त विभाग के प्रमुख सचिव का जिम्मा मनीष सिंह को सौंपा गया है। तरूण कुमार पिथोड़े को संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।
रोशन कुमार सिंह को संचालक जनसंपर्क नियुक्त किया गया है। वहीं गुंचा सनोवर को अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर पदस्थ किया गया है। प्रताप नारायण यादव को प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नियुक्त किया गया है।
Published : 23 January 2024, 11:26 AM IST
Topics : CM Mohan Yadav Lok Sabha Election Madhya Pradesh MP IAS Transfer MP News आईएएस ट्रांसपर मध्य प्रदेश मोहन यादव सामान्य प्रशासन विभाग