हिंदी
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पिकअप वाहन के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 719 पर जैतपुरा के पास हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
Published : 17 September 2023, 11:55 AM IST
Topics : पिकअप वाहन भिंड जिले मध्य प्रदेश मौत
No related posts found.