हिंदी
नई दिल्ली: कानपुर पुलिस हत्यकांड में वांछित गैंगस्टर विकास दुबे को आज सुबह 9 बजे के आसपास मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। महाकाल के मंदिर से गिरफ्तारी होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहद महत्वपूर्ण बात कही है।
जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।
हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है...
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 9, 2020
सीएम शिवराज ने ट्वीटर पर लिखा है कि “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है”।
मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 9, 2020
इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात की कहा है कि एमपी पुलिस द्वारा गैंगस्टर विकास दूबे को यूपी पुलिस को सौंप दिया जायेगा।
कानपुर में पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने के सातवें दिन हिस्ट्रीशीटर विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। यूपी एसटीएफ अब उसे रिमांड पर लेने के लिये उज्जैन के लिये रवाना हो गयी है।
Published : 9 July 2020, 11:25 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस हत्याकांड गिरफ्तार मध्य प्रदेश महाकाल मंदिर मुख्यमंत्री विकास दूबे शिवराज सिंह चौहान
No related posts found.