MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, 28 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ, देखिये मंत्रियों की पूरी सूची

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के 12 दिन बाद सोमवार को मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हो गया। 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। पढ़िये डाइनमाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 December 2023, 3:55 PM IST
google-preferred

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राज्यपाल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री बनाये गये। कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अभी मंत्रियों के विभागो ंका बंटवारा होना बाकी है।

कैबिनेट मंत्रियों की सूची

मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चेतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, धर्मेंद्र लोधी और प्रद्युम्न सिंह तोमर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

कृष्णा गौर 
धर्मेंद्र लोधी 
दिलीप जायसवाल 
गौतम टेटवाल 
लेखन पटेल 
नारायण पवार

राज्यमंत्री  

राधा सिंह 
प्रतिमा बागरी 
दिलीप अहिरवार 
नरेन्द्र शिवाजी पटेल

कैबिनेट में जगह पाने वाले 12 मंत्री ओबीसी कोटा से है। इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 मंत्री शामिल है।

No related posts found.