हिंदी
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 33 वर्षीय महिला को उसके जेठ ने दिनदहाड़े कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को रतलाम जिले के ढोढर गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश (40) को गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि सुरेश ने अपने छोटे भाई की पत्नी निर्मला पर कथित तौर पर रॉड से हमला किया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
लोढ़ा ने बताया कि निर्मला, सुरेश के छोटे भाई प्रकाश की पत्नी थी, जिसने हाल में आत्महत्या कर ली थी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपने भाई की मौत के लिए निर्मला को जिम्मेदार मानता था जो ढोढर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।
Published : 24 December 2023, 2:38 PM IST
No related posts found.