हिंदी
धार (मप्र): मध्य प्रदेश के धार जिले में दो से छह साल की उम्र की तीन बहनों के शव एक कुएं में मिले हैं जबकि उनकी मां लापता है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तीनों लड़कियां जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर श्यामपुरा गांव में एक कुएं में मृत पाई गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) राम सिंह मेड़ा ने कहा कि जब शिकायतकर्ता जीवन बामनिया मंगलवार को दोपहर में अपने घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी और तीनों बेटियां नहीं थीं।
मेड़ा के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने जीवन को बताया कि उन्होंने उसकी पत्नी और उसकी तीनों बेटियों को गांव के बाहर आम तोड़ते देखा था।
आसपास खोज के दौरान जीवन की चार वर्षीय बेटी का शव एक कुएं में मिला इसके बाद उसकी दो और छह साल की दो बेटियों के शव भी उसी कुंए में मिले।
अधिकारी ने बताया कि जीवन की पत्नी की तलाश की जा रही है।
Published : 26 April 2023, 3:28 PM IST
No related posts found.