जिओ सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर होगा मोटोजीपी का प्रसारण

भारत का इस साल सितंबर में मोटोजीपी कैलेंडर में पदार्पण का सीधा प्रसारण जिओ सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित रेस के भारत में प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 ने हासिल किए हैं।

Updated : 24 March 2023, 5:28 PM IST
google-preferred

मुंबई: भारत का इस साल सितंबर में मोटोजीपी कैलेंडर में पदार्पण का सीधा प्रसारण जिओ सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित रेस के भारत में प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 ने हासिल किए हैं।

वायकॉम 18 की कवरेज ग्रैंड प्रीमियो डी पुर्तगाल के साथ शुरू होगी। वह मुख्य रेस के अलावा शुक्रवार और शनिवार को होने वाले अभ्यास सत्रों का भी प्रसारण करेगा।

मोटोजीपी विश्व में मोटरसाइकिल रेसिंग की शीर्ष प्रतियोगिता है जिसमें दुनिया के बेहद कुशल चालक हिस्सा लेते हैं।

मोटोजीपी में 2023 का सत्र सबसे बड़ा सत्र होगा। इसमें 18 देशों में कुल 21 रेस का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत में पहली बार होने वाली रेस भी शामिल है। भारत में मोटोजीपी के 14वें दौर का आयोजन 22 से 24 सितंबर के बीच किया जाएगा।

Published : 
  • 24 March 2023, 5:28 PM IST

Related News

No related posts found.