हिंदी
नई दिल्ली: दुनिया के सारे रिश्तों में सबसे ऊपर है मां का रिश्ता। आज मदर्स डे है। वैसे तो मां के प्रति भावना और सम्मान हर बच्चे के मन में हर दिन रहता है लेकिन इसके बावजूद भी मां को सम्मानित करने के लिए एक खास दिन को चुना गया है जिसे ‘मदर्स डे’ कहा जाता है। इस दिन को मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
डाइनामाइट न्यूज़ के इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलग अलग देशो में इस दिन को कैसे खास बनाया जाता है।

भारत
भारत में ‘मदर्स डे’ मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए बच्चे अपनी मां को ढ़ेर सारे गिफ्ट्स देते हैं।
जापान
जापान में ‘मदर्स डे’ मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन महारानी कौजन का जन्म हुआ था। उन्हीं के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ये दिन जापान में खास होता है।
मैक्सिको
मैक्सिको में ‘मदर्स डे’ की काफी धूम होती है। इस दिन को वहां फूलों, म्यूजिक और फू़ड के साथ मनाया जाता है।
थाईलैंड
थाईलैंड में मदर्स डे रानी सिरीकित के जन्मदिन पर 12 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन परेड की जाती है। इसके अलावा जैसमीन के फूल तोहफे में दिए जाते हैं।
कैसे शुरू हुआ मदर्स डे:
मदर्स डे ग्राफटन वेस्ट वर्जिनिया में एना जॉर्विस द्वारा समस्त माताओं और उनके गौरवमयी मातृत्व के लिए तथा विशेष रूप से पारिवारिक और उनके परस्पर संबंधों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया था।
Published : 14 May 2017, 1:10 PM IST
No related posts found.
No related posts found.