महराजगंज: तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आईं मां-बेटी

जिले में तेज रफ्तार का आतंक थमने का नाम ही ले रहा है। इसकी चपेट में ना जाने कितने ही बेगुनाह लोग आ रहे हैं। इस पर ना तो सरकार लगाम लगा रही है ना ही पुलिस कुछ कर रही है। हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मासूम और उसकी मां तेज रफ्तार की चपेट में आ गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर..

Updated : 22 June 2019, 3:41 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में तेज रफ्तार की वजह से हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जहां रोजाना किसी ना किसी की तेज रफ्तार की वजह से मौत की खबर आती है। वहीं हाल ही में एक मां और मासूम बच्ची को तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शामली में मिली महिला की लाश, पति के खिलाफ दर्ज किया केस

थाना बृजमनगंज के लेहड़ा दुर्गा मंदिर में मुण्डन और माता के दर्शन करने आईं मां और मासूम बेटी एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन फानन में जल्दी से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और बच्ची की मां की गंभीर हालत बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: CM योगी के आदेश को एसपी कासगंज ने कहा अव्यावहारिक, डीजीपी ने मांगा स्पष्टीकरण

मिली जानकारी के अनुसार मां सुमन और 4 वर्षीय बेटी लाडो अपने रिश्तेदारों के यहां एक मुण्डन में जो कि लेहड़ा दुर्गा मंदिर में आई थीं। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद अपने ही रिश्तेदार की बाइक पर बैठ कर घर जाने की तैयारी में थी।तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गयी। 

Published : 
  • 22 June 2019, 3:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement