हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में देखी जा रही हैं।
चीमा ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब की आलोचना के बीच यह बात कही।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब में ऐसे मामलों में कमी आई है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए धान उत्पादकों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी प्रदान की है।
दिल्ली में उच्च वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल के जवाब में चीमा ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस सीजन में राज्य में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को धान की पराली को नहीं जलाने के लिए कहा जा रहा है, साथ ही उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
उन्होंने कहा, 'पंजाब में इस सीजन में पराली जलाने की घटनाओं में 56 फीसदी की गिरावट आई है।'
Published : 7 November 2023, 4:30 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब पराली जलाने भारतीय जनता पार्टी भाजपा शासित हरियाणा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
No related posts found.