
निचलौल (महराजगंज): निचलौल थाना क्षेत्र के रेंगहिया से नेपाल की तरफ दो पिकअप रविवार की शाम जा रही थी।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। जिस पर पिकअप चालक फरार होने लगे।
काफी दूर तक पीछा करने पर तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों पिकअप की तलाशी ली तो कुल 65 बकरे बरामद किए।
निचलौल थाने पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 226/24 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
Published : 5 May 2024, 8:01 PM IST