हिंदी
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने 30 से अधिक फार्महाउस को मंगलवार को गिरा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के लिए लगभग 100 अधिकारियों को तैनात किया गया था।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी अतिक्रमण विरोधी इस अभियान में शामिल थे।
अधिकारी ने कहा कि जिस जमीन पर ध्वस्त किए गए ढांचे बनाए गए थे, उसकी अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।
द्विवेदी ने कहा, ‘‘यह अभियान पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुआ। यमुना के डूब क्षेत्र में बने 32 अवैध फार्महाउस और कुछ अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।’’
Published : 7 June 2023, 9:07 AM IST
No related posts found.