देवरिया के दुर्गा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे परिवार से मारपीट का आरोप, महिलाओं से अभद्रता का भी दावा
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री दुर्गा शक्ति पीठ अहिल्यापुर में दर्शन करने पहुंचे एक परिवार ने मंदिर समिति के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित पंकज कुमार गोंड के मुताबिक, 18 अक्टूबर को वाहन पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद 10 से 15 लोगों ने कथित तौर पर परिवार पर हमला किया।