प्रतिबंध के बावजूद लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण का जन्मदिन मनाने के आरोप में 20 से अधिक लोग गिरफ्तार

श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने मारे जा चुके लिट्टे प्रमुख वी. प्रभाकरण का 69वां जन्मदिन मनाने और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में कम से कम 24 लोगों को कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 28 November 2023, 5:47 PM IST
google-preferred

कोलंबो: श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने मारे जा चुके लिट्टे प्रमुख वी. प्रभाकरण का 69वां जन्मदिन मनाने और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में कम से कम 24 लोगों को कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया। प्रभाकरण के अनुयायी उसके जन्मदिन को ‘महान नायक दिवस’ के रूप में मनाते हैं।

प्रभाकरण 26 नवंबर को अपने जन्मदिन के दिन अपनी वार्षिक नीति पर भाषण दिया करता था। उस दौरान लिट्टे श्रीलंका के उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों के हिस्सों में समानांतर शासन चलाता था।

श्रीलंकाई तमिलों का एक वर्ग ‘मावीरार नाल’ या महान नायक दिवस 27 नवंबर को मनाता है, जिन्हें आम तौर पर ‘टाइगर्स’ (लिट्टे) का समर्थक माना जाता है। इस दिन लिट्टे के मारे गए सदस्यों को याद किया जाता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इसका जश्न मनाए जाने पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में कम से कम 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों को बाद में चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।

वावुनिया, जाफना, मन्नार, मुल्लाइतिवु और किलिनोच्ची के निवासियों को संघर्ष में मारे गए लोगों की कब्रों पर दीपक जलाते देखा गया।

जाफना यूनिवर्सिटी में रविवार को छात्रों ने केक काटकर प्रभाकरण का 69वां जन्मदिन मनाया।

Published : 
  • 28 November 2023, 5:47 PM IST

Related News

No related posts found.