हिंदी
मास्को: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि रूस पर नए प्रतिबंध लगाना और मुश्किल हो गया है।
मिशेल ने कीव की यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यूरोपीय संघ तमाम संघर्षों के बावजूद, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का नया पैकेज लगाने का अपना विचार जारी रखेगा।
इससे पहले यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गत मंगलवार को मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों के दसवें पैकेज को पेश करने को लेकर यूरोपीय संघ के विचार व्यक्त किये थे। (वार्ता)
Published : 20 January 2023, 1:54 PM IST
Topics : Charles Michel European Council Impose Sanctions Russia चार्ल्स मिशेल प्रतिबंध मुश्किल यूरोपीय परिषद रूस