Moradabad: ट्रक की चपेट में आने से पिकअप सवार तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत

मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना अंतर्गत दलपतपुर रोड पर खैरखाता गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। रविवार की शाम पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 8 May 2023, 9:05 AM IST
google-preferred

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना अंतर्गत दलपतपुर रोड पर खैरखाता गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। रविवार की शाम पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीणा ने बताया कि एक वाहन (पिकअप) से लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

पिकअप वाहन में महिला और पुरुष समेत कुल 26 लोग सवार थे। जिला प्रशासन घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कर रहा है।

 

Published : 
  • 8 May 2023, 9:05 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement