बारिश में हेलमेट की बदबू कर रही है परेशान? ऐसे करें पैड की सफाई, हमेशा रहेगा बिल्कुल फ्रेश
मानसून में नमी और पसीने से हेलमेट के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे तेज बदबू आने लगती है। अगर समय पर सफाई न की जाए तो स्कैल्प इन्फेक्शन हो सकता है। जानें हेलमेट सैनिटाइजर, पैड वॉश और कॉटन कैप जैसे आसान हैक्स, जो आपके हेलमेट को रखेंगे हमेशा फ्रेश।