हिंदी
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ से जुड़े धन शोधन के एक मामले में केरल के वायनाड, कोझिकोड और कोच्चि में सोमवार को 12 स्थानों पर छापे मारे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूत्रों ने बताया कि संगठन, उसके पूर्व नेताओं और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे गए।
केंद्र ने कथित गैरकानूनी गतिविधियों के कारण पिछले साल सितंबर में संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।
ऐसा समझा जाता है कि प्रवर्तन निदेशालय कथित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में जांच कर रहा है।
Published : 25 September 2023, 12:49 PM IST
Topics : केरल कोझिकोड छापे धन शोधन नयी दिल्ली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया प्रतिबंधित प्रवर्तन निदेशालय वायनाड
No related posts found.