Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में नये मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, विधायक दल की बैठक में फैसला

मध्य प्रदेश में नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 December 2023, 4:46 PM IST
google-preferred

भोपाल: मध्य प्रदेश में नये मुख्यमंत्री को लेकर जारी संशय खत्म हो गया है। राज्य के लिए नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। मोहन यादव राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया।

नये मुख्यमंत्री चुने गये मोहन यादव के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। जगदीश देवड़ा औऱ राजेश शुक्ला को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जायेगा। 

नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधान सभा के स्पीकर होंगे।

नये मुख्यमंत्री चुने गये मोहन यादव इस समय दक्षिण उज्जैन से विधायक चुने गये। वे 2013 में पहली बार विधायक बने थे। उन्हें संघ का करीबी बताया जाता है। वे शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। 

विधान चुनाव परिणाम के ठीक एक हफ्ते के बाद मध्य प्रदेश के सीएम चेहरे की तस्वीर साफ हो सकी। इससे पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों पर चर्चा जारी थी।

विधायक दल की बैठक से पहले  भाजपा के नवनिर्वाचित सभी विधायकों और पर्यवेक्षकों का फोटो सेशन किया गया। 

विधायक दल की बैठक से पहले राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लाकड़ा भी भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

Published : 
  • 11 December 2023, 4:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement