हिंदी
नई दिल्ली: भारत के स्टार गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहाँ शमी की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। वही अब कोलकाता पुलिस ने इस मामले को लेकर समन जारी किया है।
खबर के अनुसार “कोलकाता पुलिस ने पत्नी हसीन जहां के लगाए घरेलू हिंसा के आरोपों की पूछताछ के लिए मोहम्मद शमी को कल दोपहर 2 बजे बुलाया है।
आप को बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां इससे पहले दिल्ली टीम के सीईओ हेमंत दुआ से भी मिलने गई थी। इस दौरान उन्होंने मांग की थी कि शमी को जब अपना पारिवारिक मुद्दा सुलझा नहीं लेते है तब उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाए। हालाँकि उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है।
Published : 17 April 2018, 5:48 PM IST
Topics : आईपीएल कोलकाता पुलिस मोहम्मद शमी हसीन जहां
No related posts found.