हिंदी
नई दिल्ली: भारत के स्टार गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल में कार हादसे में घायल होने के बाद आईपीएल में उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। दरअसल शमी की पत्नी ने दिल्ली टीम के सीईओ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उनसे अपील करते हुए कहा कि शमी को तब तक आईपीएल में खेलने का मौका न दिया जाए जब तक वो अपने पारिवारिक मुद्दे सुलझा नहीं लेते हैं।
उन्होंने हेमंत दुआ से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए हसीन जहां ने कहा कि मैंने अपना पक्ष हेमंत सर के साथ रखा है और कहा है कि जब तक वे परिवारिक विवाद को नहीं सुलझा लेते हैं तब तक उन्हें नहीं खेलने दिया जाए।
आप को बता दें कि शमी की पत्नी ने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिज अफेयर जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं।
Published : 1 April 2018, 6:46 PM IST
Topics : आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स बीसीसीआई भारत मोहम्मद शमी हसीन जहां
No related posts found.