
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुबई में आयोजित सीओपी28 सम्मेलन के इतर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ली गई एक ‘सेल्फी’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है’’।
मेलोनी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर ‘‘सीओपी28 में अच्छे मित्र’’ टिप्पणी के साथ सेल्फी पोस्ट की थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर मोदी और मेलोनी के उपनामों को मिलाते हुए ‘हैशटैग मेलोडी’ बना दिया गया।
डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी तस्वीर वायरल हो गई है।
Published : 2 December 2023, 5:43 PM IST
Topics : Italy PM Modi Prime Minister इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात हमेशा सुखद