
नई दिल्ली: कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 8 राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त कर दिये हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। इस बीच मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच कई नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है, जिससे उनके मोदी के नये मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ने लगी है।
सरकार ने देश के आठ राज्यपालों को बदलने की घोषणा दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किये जाने के साथ की। इस घोषणा के थोड़ी ही दरे बाद अन्य 7 प्रदेशों के राज्यपालों को भी बदलने की घोषणा की गई।
नये राज्यपाल और राज्य
1) थावर चंद गहलोत – कर्नाटक
2) हरि बाबू कंभमपति - मिजोरम
3) मंगूभाई छगनभाई पटेल - मध्य प्रदेश
4) राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर - हिमाचल प्रदेश
5) पीएस श्रीधरन पिल्लई - गोवा
6) सत्यदेव नारायण आर्य - त्रिपुरा का राज्यपाल
7) रमेश बैस - झारखंड
8) बंडारू दत्तात्रेय - हरियाणा
इसके साथ ही मोदी सरकार में फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार एक-दो दिन में हो सकता है। मोदी के इस नये कैबिनेट में करीब कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इनमें से कई नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है।
Published : 6 July 2021, 1:16 PM IST
Topics : Cabinet Expension Modi government New governors कैबिनेट विस्तार थावरचंद गहलोत नियुक्ति भाजपा मोदी सरकार राज्यपाल