Gorakhpur News: IAS का रौब, फर्जी दस्तावेज और लाखों की ठगी… आखिर कैसे चलता था यह खेल?
गोरखपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों को ठेका, जमीन और प्रशासनिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनकी संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।