Weather Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी के तेवर नरम, तेज हवाओं के साथ बारिश, उड़ाने डायवर्ट, जानिये मौसम का पूरा हाल

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 May 2023, 11:14 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई है। शनिवार सुबह खराब मौमस के कारण दिल्ली जाने वाली चार उड़ानें जयपुर डायवर्ट की गई है।

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव देखा गया। तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ों के टूटकर गिरने की खबरें है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया कि बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर के ऊपर से गुजर रहा है, जिसके कारण यहां और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Published : 
  • 27 May 2023, 11:14 AM IST

Advertisement
Advertisement