हिंदी
लखनऊ: वाराणसी में विधान परिषद चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कल तक काम कर रहे सीनियर आईएएस अफसर अजय कुमार सिंह का आज सुबह निधन हो गया। विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना के दौरान उनकी तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई थी। आज शनिवार सुबह इलाज के दौरान अजय कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया।
वर्ष 1999 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश शासन में सचिव राष्ट्रीय एकीकरण के पद पर तैनात थे।उनकी पत्नी नीना शर्मा भी 1998 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। नीना शर्मा की ड्यूटी भी बतौर आब्जर्वर आगरा में लगी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अजय सिंह की मृत्यु पर टीम 11 की बैठक के दौरान अपने अधिकारियों के साथ शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सायंकाल 4 बजे किया जाएगा।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में हार्ट अटैक के बाद उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोपहर बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा था। इसके बाद आज तड़के उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Published : 5 December 2020, 12:34 PM IST
No related posts found.