हिंदी
नोएडा: नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र में एक सुनार को पांच फरवरी, 2023 को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल नायक तथा शिवलोक तिवारी के रूप में हुई है और उनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो अवैध पिस्तौल तथा कारतूस बरामद की है।
उन्होंने बताया कि पांच फरवरी, 2023 को इन दोनों ने गाजियाबाद के रहने वाले सुनार प्रशांत वर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनके अनुसार यह घटना आभूषण के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते हुई थी।
Published : 14 April 2023, 4:36 PM IST
No related posts found.