हिंदी
नोएडा: गौतमबुद्ध जिले में दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि थाना क्षेत्र के म्यू-2 सेक्टर में रहने वाले सत्येंद्र नामक युवक बृहस्पतिवार को उनकी 14 वर्षीय बेटी को एक फ्लैट दिखाने के बहाने ले गया और फ्लैट में उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक शुक्रवार सुबह लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची, तथा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को परिजनों ने थाना दादरी पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
Published : 11 March 2023, 10:41 AM IST
Topics : किशोरी गौतमबुद्ध नगर दादरी थाना दुष्कर्म नाबालिग
No related posts found.