मासूमों से रेप को लेकर सरकार हुई सख्त, कड़े प्रवधानों के लिये पॉक्सो एक्ट में होगा संशोधन

देश में बढ़ रहे रेप के मामलों को लेकर सरकार अब कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पॉक्सो एक्ट में संशोधन के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। पूरी खबर..

Updated : 19 April 2018, 1:53 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश में बढ़ रहे रेप के मामलों को लेकर सरकार अब कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पॉक्सो एक्ट में संशोधन के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। अब मंत्रालय आने वाले दो दिनों में इस प्रपोजल को लॉ मिनिस्ट्री के पास कानूनी सलाह के लिए भेज देगा। जिसके बाद कानून मंत्रालय की सलाह के बाद मंत्रालय पॉक्सो एक्ट में संशोधन को कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजेगा। 

महिला बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि हाल में ही कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। इसके अलावा जिस तरह देश भर छोटी बच्चियों के साथ पिछले महीने में रेप की घटना रही है, उसी के बाद से मंत्रालय पॉक्सो एक्ट में संशोधन लाने की तैयारी में हैं।  

बता दें कि सरकार ने तय किया है कि पॉक्सो एक्ट में संशोधन के जरिए 18 साल तक की लड़कियों के साथ रेप की सजा को दो अलग भागों में बांटा जाएगा। जिसमे 12 साल से छोटी बच्चियों के रेप करने वाले दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान होगा। जबकि 12 साल से ज़्यादा उम्र की लड़कियों के साथ रेप करने वाले दोषियों को 7 से 10 साल की सजा मिलेगी।  

Published : 
  • 19 April 2018, 1:53 PM IST

Related News

No related posts found.