हिंदी
मैहर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित शारदा माता मंदिर में सोमवार रात एक भक्त ने कथित तौर पर अपना गला काट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी लल्लाराम (37) के रूप में हुई।
मैहर पुलिस थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया, ‘‘लल्लाराम, शारदा माता मंदिर के हवनकुंड के पास मृत पाया गया। वह अकेले आया था और उसने अपना गला काट लिया। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है।’’
इसे भी पढ़े : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक, जानिये पूरा फैसला
द्विवेदी ने बताया, ‘‘किसी ने उसे ऐसा करते हुए नहीं देखा। एक अधिकारी ने उसे खून से लथपथ देखा और उसके पास ही एक चाकू पड़ा हुआ था।’’
Published : 16 January 2024, 12:33 PM IST
Topics : MP up आत्महत्या उत्तर प्रदेश गला चाकू मध्य प्रदेश मैहर मौत शारदा माता मंदिर
No related posts found.