
मेरठ: ऊपर एक वीडियो है। वीडियों में एक महिला है। जोर-जोर से चिल्ला रही है। बार-बार अपने वकील का नाम ले रही है। बहुत हंगामा मचा रखा है।
दरअसल ये वीडियो मेरठ के कचहरी परिसर का है। आज का वीडियो है। डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता द्वारा बनाया गया है। वीडियो में दिख रही महिला ने अपने वकील पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खरखोदा निवासी महिला का आरोप है कि वकील पैसे लेकर विपक्षी पार्टी से मिल गया और अब उसे परेशान कर रहा है। महिला का कहना है कि वकील ने उसके साथ अभद्रता की। काफी देर चले हंगामे के बाद लोगों के समझाने पर महिला वापस लौटी।
महिला का कहना है कि उसकी शादी पानीपत निवासी युवक से हुई थी। उसका अपने पति से कोर्ट केस चल रहा है जो पिछले 8-9 वर्षों से विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका वकील पैसे लेकर विपक्षी पार्टी से मिल गया है। इतना ही नहीं वकील साहब कचहरी आई महिला के साथ आए दिन अभद्रता भी करते हैं। आज जब वकील ने महिला के साथ अभद्रता की तो महिला ने कचहरी में वकील के चैंबर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया जिससे भीड़ जमा हो गई। काफी देर चले हंगामे के बाद लोगों ने किसी प्रकार महिला को समझा बुझाकर वापस भेजा।
लेकिन एक सवाल बेहद महत्वपूर्ण है। वो ये कि जब न्याय के ठेकेदार ही महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगेंगे तो महिलाएं न्याय के लिए किसके पास जाएंगी।
Published : 10 January 2019, 5:58 PM IST
Topics : court Meerut uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोर्ट पानीपत मेरठ वकील शोषण