
मेरठ: मेरठ में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक स्कूटी सवार लोगों पर पलट गया। यह हादसा मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के जीरो माल चौराहे पर हुआ। मौके पर लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से स्कूटी सवार दो लोगों को ट्रक के मलबे से बाहर निकाला। घटना के बाद घयलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें कि जीरो माल चौराहे पर मध्य प्रदेश नंबर का एक ट्रक तेजी से आ रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार दो लोग पर पलट गया। इस हादसे से इलाके में कोहराम मच गया। जिसके बाद आनन फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
जिसके बाद लोगों ने पुलिस की मदद से हादसे का शिकार हुए लोगों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मलबे में से सभी लोगों को निकाल लिया गया है।
Published : 3 February 2019, 3:02 PM IST
Topics : Accident Meerut तेज रफ्तार ट्रक मेरठ स्कूटी सवार