
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में रविवार को पुलिस (Police) ने सिविल लाइंस इलाके में एक सैक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पार्लर में छापा मारकर 9 महिला समेत 16 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इन पर देह व्यापार में संलिप्त होने का आरोप है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह मामला मंगला पांडेय नगर का है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। मसाज पार्लर की आड़ में वहां देह व्यापार चल रहा था जिसको लेकर लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। छापे के दौरान अंदर का नजारा देख कर पुलिस का सिर चकरा गया। महिलाएं और पुलिस आपत्तिजनक हाल में थे। पुलिस पार्लर के मालिक की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस ने मसाज पार्लर से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि मसाज पार्लर के मालिक और संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी के खिलाफ देह व्यापार समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने छापे के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। आरोपियों के फोन कब्जे में पुलिस ने ले लिए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
Published : 18 November 2024, 11:08 AM IST
Topics : DynamiteNews HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist गिरफ्तार पुलिस महिला मेरठ सेक्स रैकेट स्पा सेंटर